पुलिस द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए, उक्त लाॅक डाउन आदेश का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर 20 अप्रैल 2020

इन्दौर पुलिस द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए, उक्त लाॅक डाउन आदेश का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत इंदौर पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर अनवरत् रूप से ड्यूटी करते हुए, लाॅक डाउन का उल्लघंन कर बिना कारण से बाहर घूमने वालों, बिना परमिशन कें अपनी दुकान आदि खोलकर भीड़ लगाकर व्यवसाय करने वालों आदि के विरूद्ध उचित वैधानिक एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है। उल्लघन कर्ताओं पर और भी पैनी नजर रखी जा सके और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके इस उद्देश्य से, डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर के 6 अनुभागों अन्नपूर्णा, खजराना, सेंट्रल कोतवाली, सराफा, जूनी इंदौर, संयोगीतागंज क्षेत्र में ड्रोन कैमरे दिए गए हैं, जिसके द्वारा शहर के संवेदनशील क्षेत्रों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन कैमरा की मदद से सतत निगरानी रखी जा रही है।

Exit mobile version