पीएम मोदी की देशवासियों से प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करने की अपील, कहा-कोरोना जैसे संकट से निपटने में काम में लाया जाएगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करें. यह राहत कोष भविष्य में मौजूदा संकट जैसी स्थिति से निपटने में काम में लाया जाएगा. पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा कि लिंक में राहत कोष से जुड़ी सारी जानकारी है. यह राहत कोष छोट-छोटे दान भी स्वीकार करता है. पीएम मोदी ने कहा कि यह राहत कोष आपदा प्रबंधन की क्षमता को मजबूत करेगा और नागरिकों को सुरक्षा को लेकर किए जा रहे शोध में काम में लाया जाएगा. प्रधानमंत्री ने अपील की है कि आइए भारत को एक स्वस्थ देश और आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्ध बनाने में कोई कसर न छोड़ें.

Exit mobile version