पति द्वारा प्रताड़ित मूक बधिर राजगढ़ निवासी युवती की, इन्दौर पुलिस ने की काउंसलिंग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस द्वारा पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही के अंतर्गत कल दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी द्वारा कार्यालय में पति द्वारा प्रताड़ित राजगढ़ निवासी मूक बधिर युवती की काउन्सलिंग की गयी। जिसमें आनंद सर्विस सोसायटी मूक बधिर केंद्र के श्री ज्ञानेंद्र पुरोहित और श्रीमती मोनिका पुरोहित द्वारा ऑनलाइन माध्यम से पीड़िता की समस्या को साइन लैंग्वेज के माध्यम से जाना और उसकी काउंसलिंग कर उचित सलाह दी गई।

मूक बधिर युवती अपने पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने पर वर्तमान में राजगढ़ में अपने निवास स्थान पर रह रही है और उसने अपनी समस्या के निराकरण हेतु इंदौर के मूक बधिर केंद्र पर संपर्क किया था, जिस पर मूक बधिर केंद्र व इंदौर पुलिस द्वारा उसकी काउंसलिंग कर उसे राजगढ़ पुलिस से संपर्क करने के संबंध में सलाह दी गई है साथ ही पीड़िता की समस्या से राजगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण को भी अवगत कराया गया है।

Exit mobile version