मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में आज दौरा किया जहां उन्होंने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र की नब्ज जानने की कोशिश की, पूर्व मंत्री पटवारी ने इस दौरान मीडिया के सामने कहा कि सिलावट की हार तय है और किसानों की अनदेखी करने का खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। वही बता दें की साँवेर विधानसभा क्षेत्र के अलवासा से उनके दौरे की शुरआत हुई जहा पालिया, बघाना के बाद विभिन्न गांव में होते हुए वह साँवेर पहुचे, उनके साथ चिंटू चौकसे सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। अजनोद में कांग्रेस नेता कमल पटेल के नेतृत्व में पटवारी का स्वागत हुआ।
