इंदौर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला भवर कुआं थाना क्षेत्र के नौलक्खा चौराहे एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ट्रैफिक सिग्नल में जा टकराई गनीमत रही की बस में उस समय ड्राइवर के अलावा कोई भी सवारी मौजूद नहीं थी जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया
दरअसल मामला देर भवर कुआं थाना क्षेत्र के नौलक्खा चौराहे का है जहां पालीवाल ट्रेवल्स की इंदौर पुणे बस नौलक्खा चौराहे से गुजरते वक्त अचानक अनियंत्रित खो बैठी और चौराहे पर बने ट्रैफिक सिग्नल से जा टकराई जिससे सिग्नल टूट कर जमीन पर गिर पड़ा हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है तत्काल सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस बस ड्राइवर को हिरासत में लेकर बस को जब्त कर लिया है गनीमत रही कि उस वक्त बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी
