निगमायुक्त का दावा 2 दिन के अंदर आर्डर करने पर हर हालत में पहुंचा देंगे आवश्यक सामग्री

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

13 अप्रैल 2020

निगम आयुक्त आशीष सिंह ने आज सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम में शहर भर के जोनल अधिकारियों और फूड सप्लाई व्यवस्था में लगे वार्ड प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली।और वही निगम आयुक्त आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि किसी भी हालत में 2 दिन से ज्यादा सामग्री सप्लाई में विलंब नहीं होना चाहिए। वरना संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

वही निगम आयुक्त आशीष सिंह ने स्वीकार किया किया अभी तक सामग्री पहुचाने में 3 या 4 दिन लग रहे थे। उन्होंने दावा किया कि अब अगर कोई आज आवश्यक खाद्य सामग्री का आर्डर करता है तो हर हालत में कल तक उसे उपलब्ध सामग्री मिल जाएगी। आशीष सिंह ने कहा कि कुछ दिन पूर्व तक निगम ने 231 किराना दुकानदारों को इस व्यवस्था में लगाया था लेकिन यह आज यह संख्या लगभग 1000 से ज्यादा हो गई है। निगमायुक्त ने कहा कि किराना दुकानदारों की सभी समस्याओं का निराकरण निगम द्वारा हाथों-हाथ किया जा रहा है ।

Exit mobile version