नशे के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा इंदौर के 6 पब और बार के लाइसेंस निरस्त

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह द्वारा पब व बारो की लगातार मिल रही शिकायतों के चलते आबकारी विभाग के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 31 दिसम्बर तक पब और बार बंद करने के आदेश जारी करते हुए जिला प्रशासन ने इन्हें सील कर दिया।

बता दें इंदौर शहर में पिछले दिनों पुलिस विभाग द्वारा एक बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा किया गया था। जिसमें जिम ट्रेनर से लेकर पब व बार का संचालन करने वाले इस ड्रग्स रैकेट में सामने आए थे। शहर को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा बड़ा कदम उठाते हुए। आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई । जिला प्रशासन ने शहर के करीबन 6 से अधिक पब व बार पर कार्रवाई करते हुए सभी स्थानों पर सील कर दिया है । इंदौर शहर में गत 31 दिसंबर को नए वर्ष के अवसर पर युवक युवतियों द्वारा बड़ी मात्रा में पब व बारो सहित अन्य पार्टियों में नशे का सेवन किया जाता है। जिसके कारण शहर का माहौल तो खराब होता ही है साथ ही इस नशे की लत से कई अपराधिक घटनाएं भी घटित होती है इन सभी कारणों के चलते इंदौर को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने ओचक कार्रवाई करते हुए पब व बारो पर एक बड़ी कार्यवाही की है।

इसके पहले जिला प्रशासन को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी की पब व बार निर्धारित समय के बाद भी संचालित किए जा रहे हैं। जबकि कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा सख्ती से आदेश जारी किया गया था, कि कोई भी संस्थान रात 10:00 बजे बाद संचालित नहीं किया जा सकता। उसके बावजूद भी इस प्रकार की शिकायतों के मिलने के बाद बार संचालकों द्वारा मेन गेट लगाकर अंदर रात भर पार्टी की जा रही थी। इन्हीं शिकायतों के चलते जिला प्रशासन ने यह सख्त कार्रवाई की। जिला प्रशासन ने किसी भी बार व पब में ओपनली स्मोकिंग को लेकर भी निर्देश जारी किया है कि कोई भी सार्वजनिक स्थान पर स्मोकिंग नहीं कर सकता यदि ऐसा कोई भी व्यक्ति पाया गया उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन की इस प्रकार से कार्रवाई को लेकर 31 दिसम्बर को संचालकों ने बड़ी – बड़ी पार्टियों की तैयारियां कर रखी थी। जिसको लेकर अब वे परेशान नज़र आरहे है। तो वही समाज मे एक ऐसा तबका भी है जो इस नशा मुक्त अभियान और इस कार्यवाही की सराहना भी करता है।

- Advertisement -
Exit mobile version