नशेड़ी बदमाशों ने एक ज्वैलर के मासूम बच्चे के गले में पहना हुआ सोने का पेंडल चोरी कर लिया।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एरोड्रम इलाके में नशेड़ी बदमाशों ने एक ज्वैलर के मासूम बच्चे के गले में पहना हुआ सोने का पेंडल चोरी कर लिया। बदमाश उस पेंडल को सराफा बाजार में बेचा। ज्वैलर ने सीसीटीवी फुटेज निकालें और बदमाशों का पता लगाया । पुलिस ने तीनों बदमाशों की तलाश में जुटी है

इंदौर के एरोड्रम थाने में कल फरियादी मनोहर प्रजापति निवासी अवंतिका नगर की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। मनोहर की दीपक ज्वेलर्स नाम से सोने चांदी की दुकान है। उनके बेटे नीरज का 3 साल का बेटा कल दुकान के बाहर ही खेल रहा था। उसी दौरान तीन लड़के उनकी दुकान पर आए । उन्होंने एक आभूषण का वजन करवाया और दुकान से निकल गए। इसके बाद बदमाशों ने मनोहर के पोते को जो बाहर ही खेल रहा था ,मोबाइल दिखा कर अपने पास बुलाया और गोदी में ले लिया । उसी दौरान बदमाश ने बच्चे के गले में पहना हुआ सोने का लॉकेट तोड़ा और फिर बच्चे को छोड़कर चले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है पुलिस तीनों अपराधियों की तलाश कर रही है वह जल्दी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को अपनी गिरफ्त में ले लेगी

Exit mobile version