नगर पुलिस अधिक्षक कार्यालय जूनी इंदौर के परिसर में भी खाली पड़ी जगह वृहद स्तर पर पौधा रोपण किया।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में अधिक से अधिक हरियाली हो, इसको लेकर कई सामाजिक संस्थाएं वुहद स्तर पौधा रोपण कर रही है। इसके अलावा वन विभाग व नगर निगम भी पौधा रोपण करने में अपनी अहम भूमिका निभाते है। अब इंदौर पुलिस भी इसमे अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। रिगल तिराहे स्थित डीआईजी कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छायादार पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ नगर पुलिस अधिक्षक कार्यालय जूनी इंदौर के परिसर में भी खाली पड़ी जगह वृहद स्तर पर पौधा रोपण किया। जिसमे आम, जाम, चीकू, नीम, इमली, आवला और पीपल के पौधे महत्वपूर्ण है।

वीओः- सीएसपी दिशेष अग्रवाल के अनुसार लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए पर्यावरण को सहेजने की जिम्मेदारी सभी की है। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यालय में खाली पड़ी जगह में पौधा रोपण किया गया है।

बाईटः- दिशेष अग्रवाल सीएसपी

वीओः- ये कहना गलत नहीं होगा कि वर्तमान समय में पर्यावरण को सहेजना बेहद जरूरी है। ऐसे में पुलिस विभाग भी अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता दे रही है।

- Advertisement -
Exit mobile version