इंदौर में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी मतदाता सूची पर कांग्रेस कमेटी ने आपत्ति दर्ज कराई है इस संबंध में शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल सहित कांग्रेस नेता कलेक्टर मनीष सिंह को ज्ञापन सौंपा
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जल्द ही नगर निगम के चुनाव संपन्न होना है जिसे लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली लेकिन जिला निर्वाचन अमले द्वारा जारी की गई मतदाता सूची पर इंदौर कांग्रेस कमेटी ने आपत्ति दर्ज कराई शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का आरोप है कि मतदाता सूची में कई विसंगतियां है जिसे सुधारा जाए इस संदर्भ में उन्होंने जिला कलेक्टर मनीष सिंह को ज्ञापन भी सौंपा
विनय बाकलीवाल ने वार्ड 73 का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस मानसिकता के करीब 100 लोगों को दूसरी जगह विस्थापित कर दिया गया। इतना ही नही खुद कांग्रेस नेता शैलेश गर्ग के घर के सदस्यों का नाम भी मतदाता सूची से गायब कर दिया गया।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि मतदाता सूची में जो भी वीसंगतिया है उन्हें जांच के आधार पर जल्द ही सुधार लिया जाएगा।
