नकली पुलिस बन कर ट्रक वालो से वसूली कर रहा युवक को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर लसूडिया पुलिस ने अवैध उगाही करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है यह आरोपी पुलिस वर्दी पहन ट्रक वालों से अवैध उगाही करता था।

वहीं देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक पुलिस की वर्दी पहन ट्रक वालों से अवैध उगाही कर रहा है सूचना की तस्दीक करने के बाद लसूडिया पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ा जिसने अपना नाम जीतू ठाकुर बताया वही इस युवक ने पुलिस की जैकेट और टोपी लगा रखी थी जो पुलिस बन ट्रक वालों से उगाही कर रहा था फिलहाल पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार किया है और इससे पूछताछ की जा रही है इसके साथ कौन शामिल है लसूडिया पुलिस के कुछ जवान इसके साथ शामिल होने की संभावना है फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है 

Exit mobile version