इंदौर मध्यप्रदेश 27 अप्रैल 2020
इंदौर डीआईजी हरीनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी के चलते थाना चंदन नगर के बल द्वारा बीट भ्रमण के दौरान ग्रीनपार्क कालोनी से धार रोड़ तरफ जाते एक युवक को रोका। पूछताछ करन पर युवक ने अपना नाम शोएब मंसूरी बताते हुए खुद को पत्रकार बताते हुए प्रेस कार्ड बताया। इसके ही युवक के पास विद्युत कंपनी इंदौर के नाम से बना हुआ लॉकडाउन पास भी मिला। वही जांच में अवैध नकली परिचय पत्र व नकली पास लेकर मोटरसायकल से घूमते पाए जाने पर चंदन नगर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करते हुए अपराध पंजीबद्ध किया।
