द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चोरों ने सूने मकानों को अपना निशाना बना कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में अनलाॅक होने के बाद से चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। इसी कड़ी में द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में शातिर चोरों ने दो सूने मकानों को अपना निशाना बनाया। पहली घटना ऋषि पैलेसे काॅलोनी की है, जहां रहने वाले बलवान सिंह राठौर अपने भाई घर गए थे, इस दौरान चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाते हुए नगदी व जेवरात चुरा लिए। इसके साथ ही चोरों ने द्वारकापुरी काॅलोनी में रहने वाले राजेश के सूने घर को निशाना बनाते हुए नगदी व जेवरात पर हाथ साफ किया। मामले में पुलिस का कहना है कि चोरी की वारदातों को देखते हुए पेट्रोलिंग टीम को काॅलोनियों में गश्त करने को कहा गया है, वहीं एक चोरी के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है

बाईटः- रमेशचंद्र जोशी जांच अधिकारी

वीओः- द्वारकापुरी पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version