दूध, दवा, सब्जियां और आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति बंद नहीं हो- वरिष्ठ भाजपा नेता मोघे ने कहा कलेक्टर से

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read


भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने कल शाम कलेक्टर श्री मनीष सिंह से इस सम्बंध में चर्चा की। श्री मोघे ने बताया कि उन्होंने कलेक्टर श्री सिंह से कहा कि वितरण व्यवस्था भले ही प्रशासन अपने हांथ में ले ले लेकिन शहर में दूध, दवाओं, सब्जियों और आवश्यक खाद्य सामग्री की आपूर्ति नहीं रोकी जानी चाहिए। श्री मोघे को कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि एक दिन का समय दें वे शहर में उक्त आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करवा रहे हैं। श्री मोघे ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन से मिलकर इंदौर और रतलाम में इप्का दवा कंपनी द्वारा बनाई जाने वाली कोरोना के संक्रमण को रोकने में सहायक दवा हाइड्रो ऑक्सी क्लोरीन का अमेरिका एक्सपोर्ट रोकने की मांग की थी। एक्सपोर्ट बंद होने के बाद अब इप्का कंपनी द्वारा केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को 90 लाख गोलियों का सप्लाय किया है। कंपनी ने 16 लाख गोलियों की आपूर्ति मप्र सरकार के स्वस्थ्य विभाग को भी की है।

Exit mobile version