इंदौर 9 मई 2020
इंदौर के नेमावर रोड स्थित दूधिया में बर्फानी स्कूल के पास भीषण रोड एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई। मृतक ओमकार शेखावत उम्र 55 वर्ष राजेश शेखावत उम्र 32 वर्ष ।दोनों व्यक्ति रोजाना की तरह अपने खेत पर काम करके घर पालदा जा रहे थे। लेकिन दूधिया में उनकी बाइक को अंध गति से आ रही कार ने अपने चपेट में ले लिया, कार चालक अमन बमनावत उम्र करीब 40 वर्ष उस समय काफी नशे में धुत्त था। उससे कार चलाते नहीं बन रही थी। इस भीषण एक्सीडेंट से पहले भी हो दो जगह एक्सीडेंट करने से बचा था। कार चालक अमन बमनावत पैसे से डॉक्टर बताया जा रहा है अमन के ही परिचित नारायण सिंह जाट ने बताया अमन नशे में काफी था।
बाइट, नारायण सिंह जाट अमन का परिचित वही मौके पर मौजूद ढाबा संचालक जिनके ढाबे के सामने यह एक्सीडेंट हुआ है। सुरेश बरपटें ने बताया , बिना नंबर की यह कार अंध गति से आ रही थी। कार में मोटरसाइकिल के फसने एवं टायर फटने से कार रुक गई अन्यथा आगे एक झोपड़ी को भी रौंद देती।
