दिल्ली पुलिस के जवानों पर ISIS के संदिग्ध आतंकी कर सकते हैं हमला

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं. (फाइल फोटो)

राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई है. लेकिन दिल्ली के मुख्य मार्गों पर बैरिकेड्स और पुलिस पिकेटों में तैनात पुलिसकर्मियों पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है.

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे के कारण लॉकडाउन (Lockdown) जारी है. इसके अलावा यहां धारा-144 भी लागू है. इस कारण राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती हुई है. लेकिन दिल्ली के मुख्य मार्गों पर बैरिकेड्स और पुलिस पिकेटों में तैनात पुलिसकर्मियों पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. जानकारी मिल रही है कि इन पुलिसकर्मियों पर आतंकी संगठन ISIS हमला करवा सकती है. इस संगठन के संदिग्ध आतंकी इस तरह की वारदात करने की फिराक में हैं.

दिल्ली के कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए आलाधिकारी भी सतर्क हैं. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के डीसीपी ने इस संबंध में फिल्ड में तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी देने की बात कही है.

पूरे देश में लागू है 21 दिनों का लॉकडाउन
गौरतलब है कि दिल्ली समेत पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है. इस कारण बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को इसको सख्ती से अमल में लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली पुलिस जरूरत पड़ने पर आम लोगों की मदद भी कर रही है. दिल्ली पुलिस ने वैसे लोगों की भी मदद की है, जिनके पास राशन मौजूद नहीं था.

पुलिसकर्मियों को करनी पड़ रही है दोहरी ड्यूटी
दिल्ली पुलिस ने राजधानी के कई इलाकों में गरीब लोगों के बीच खाने का भी वितरण करवाया है. कानून-व्यवस्था के लिए लगातार काम करने वाले दिल्ली पुलिस के कर्मियों को इस समय दोहरी ड्यूटी निभानी पड़ रही है. पूरे देश में 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 146 नए मामले सामने आए हैं. जबकि अब तक देशभर में इससे 1,397 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 35 लोगों की मौत हो चुकी है. बता दें, देश में आज लॉकडाउन का सातवां दिन है.

ये भी पढ़ें:

Covid-19: दिल्ली की मस्जिद से मिले 12 विदेशी होंगे क्वारंटाइन, मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज

 

तबलीगी जमात: सरकारी एजेंसियों को मिले थे इनपुट, पहचान की प्रक्रिया है जारी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 31, 2020, 11:27 PM IST

Exit mobile version