दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल में एक ही दिन में COVID-19 के 34 संदिग्ध भर्ती

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर यह सबसे बड़ा मामला है.

एलएनजेपी अस्पताल (LNJP Hospital) के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और डायरेक्टर डॉक्टर जे सी पासी (Dr. JC Passey) ने न्यूज 18 हिंदी के साथ बातचीत में कहते हैं, ‘रविवार शाम तक 25 संदिग्धों को एलएनजेपी में भर्ती किया जा चुका है, जबकि और संदिग्धों के लिए बेड तैयार किया जा रहा है.’

नई दिल्ली. दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल (LNJP Hospital) में रविवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के 34 और संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या अब 56 हो गई है. कहा ये जा रहा है कि इन 34 लोगों के संपर्क में लगभग 300 लोग आए हैं. संपर्क में आए सभी लोगों को कोरांटीन के लिए बोला गया है. दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर यह दूसरा सबसे बड़ा मामला है. इससे पहले मौजपुर में एक डॉक्टर के संपर्क में आने से लगभग 800 लोगों को कोरांटीन के लिए कहा गया था. एलएनजेपी अस्पताल में इतने बड़े पैमाने पर संदिग्धों की भर्ती कराने का यह पहला मामला है. अस्पताल के मुताबिक 20 संदिग्धों को अस्पताल के छठी मंजिल पर स्थित कोरोना वार्ड में और 14 संदिग्धों को तीसरी मंजिल पर स्थित कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है. सभी संदिग्ध मरीजों के बारे में कहा जा रहा है कि एक धार्मिक स्थल में बीते कई दिनों से रह रहे थे.

संदिग्धों को आइसोलेशन में रखा जाएगा
एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट और डायरेक्टर डॉक्टर जे सी पासी (Dr. JC Passey) न्यूज 18 हिंदी के साथ बातचीत में कहते हैं, ‘रविवार को शाम तक 25 संदिग्धों को एलएनजेपी में भर्ती किया जा चुका है. कुछ देर में और संदिग्धों को लाया जा रहा है. क्योंकि, एलएनजेपी में पहले से ही कोरोना के 46 मरीजों का इलाज चल रहा है इसलिए कुछ लोगों को जीबी पंत में भी शिफ्ट किया जाएगा.’

कुछ संदिग्धों को जेबी पंत अस्पताल में भी भर्ती कराया जा रहा है.

बता दें कि सभी संदिग्धों के बारे में कहा जा रहा है कि वे एक धार्मिक स्थल में चोरी-छिपे रह रहे थे. बीती रात ही उन संदिग्धों के बारे में सूचना मिली थी. ऐसा कहा जा रहा है कि उनमें से कई हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे हैं. प्रशासन ने फिलहाल सभी को निगरानी में रखने का फैसला किया है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल सभी संदिग्धों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा. जब तक सैंपल की रिपोर्ट नहीं आ जाती सभी संदिग्धों को आईसोलेशन वार्ड में ही रखा जाएगा. यदि रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जाती है तो सभी का इलाज किया जाएगा.

एलएनजेपी में फिलहाल 46 कोरोना के संदिग्ध मरीज हैं
कोरोना वायरस के प्रति गंभीरता दिखाते हुए एलएनजेपी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के आपातकालीन विभाग को दोनों तरफ से बंद कर किसी अन्य मरीज की एंट्री को वहां बैन कर दिया गया है. इस विभाग में केवल फ्लू के मरीजों को ही जाने की इजाजत है. लोगों को जागरूक करने के लिए अस्पताल परिसर में कई जगह वायरस से बचने की हिदायतें लिखी गई हैं. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के लिए एक सहायता केंद्र भी स्थापित किया है.

ये भी पढ़ें:

80 साल के बुजुर्ग ने Whatsapp पर लगाई गुहार, इलाके के SHO खुद पहुंच गए मदद के लिए

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 29, 2020, 9:13 PM IST

Exit mobile version