डीआरआई की टीम ने कल इंदौर के एमजी रोड सहित अन्य ठिकानों पर छापे मार कार्रवाई को अंजाम दिया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक बार फिर भी डीआरआई की टीम ने छापे मार कार्रवाई को अंजाम दिया बता दे डीआरआई की टीम ने कल इंदौर के एमजी रोड सहित अन्य ठिकानों पर छापे मार कार्रवाई को अंजाम दिया और बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी से संबंधित दस्तावेज जप्त किए डीआरआई की टीम ने इंदौर के एमजी रोड स्थित एक कंपनी के दफ्तर पर छापे मार कार्रवाई की और बड़ी मात्रा में दस्तावेज जप्त किए वहीं संभावना यह भी जताई जा रही है कि चीन से इंदौर के बीच चल रहे इंटरनेशनल हवाला रैकेट का खुलासा डीआरआई की टीम ने कल किया है वहीं इस पूरी कार्रवाई में कई तरह के खुलासे हो सकते हैं संभावना यह भी जताई जा रही है कि चीन से जो माल इंदौर पहुंचा था उसका पेमेंट हवाला के जरिए होता था वही जो पेमेंट होता था उसकी बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी इस हवाला के माध्यम से की जा रही थी बता देती चीन से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट कपड़े फर्नीचर फुटवेयर खिलौने मशीन वह आइटम इन्दौर के व्यपारी खरीद कर लाते थे लेकिन उस सामान का पेमेंट हवाला के जरिए करते थे बता दे जितने रुपए में सारा सामान खरीद के लाते थे उसका 10% कागजो के माध्यम से करते थे और बचा हुआ पैसा टेक्स बचाने के लिए हवाले के जरिये करते थे , इस तरह से तकरीबन सो करोड रुपए के इंटरनेशनल हवाला इंदौर के व्यपारियो के माध्यम से चीन तक पहुंचता था। फिलहाल डीआरआई की टीम ने छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है और आने वाले समय में कई तरह के खुलासे कर सकती है वहीं इस पूरे ही मामले में चीन व इंदौर के बीच इंटरनेशनल हवाला रैकेट काम करता है उसका खुलासा हुआ है लेकिन अभी इस पूरे मामले में डीआरआई की टीम ने चुप्पी साध रखी है आने वाले समय में कई और जगहों पर इस तरह की छापेमारी कर कर डीआरआई की टीम एक बड़ा खुलासा कर सकती है।

Exit mobile version