डीआईजी इंदौर ने शहर के संवंदनशील क्षेत्रों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा , पुलिसकर्मियों के बीच पुहंच बढ़ाया उनका हौसला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर दिनांक 26 अप्रेल 2020 – वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, लॉक डाउन/कफ्र्यू आदेश के पालन हेतु, इन्दौर पुलिस द्वारा कड़ी चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी कठिन ड्यूटी को अंजाम देते हुए, इस महामारी से वीर योद्धाओं की तरह लड़ रहे है। डीआईजी इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा सख्ती व समझाईश के साथ उक्त लाॅक डाउन का पालन करवाया जा रहा है।

 कोरोना वायरस के संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये आज डीआईजी सर मुंबई बाजार, छात्रिपुरा, आजाद नगर, खजराना, चंदन नगर, मुसाखेड़ी आदि विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर, वहां की तंग गलियों व कंटेनमेंट एरिया का दौरा किया गया और वहां पर बैरिकेटिंग आदि चैक किये तथा  रमजान त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए बड़ी सतर्कता के साथ लाॅक डाउन का समझाईश व सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिये गये। 

इस दौरान वे विभिन्न पाईंट्स पर गये तथा वहां ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच पहुंच उनसे उनकी ड्यूटी व समस्याओं के साथ ही उनके स्वास्थ्य के संबंध में भी चर्चा की और अपना ध्यान रखतें हुए सावधानीपूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिये गयें तथा उनके सुरक्षार्थ पीपीई कीट, मास्क सैनिटाइजर आदि के वितरण की व्यवस्था भी की गई। उन्होनें सभी का मनोबल बढ़ातें हुए कहा कि, इंदौर पुलिस बहुत अच्छा काम कर रही है, हम सभी इस महामारी से लड़ाई में जरूर जीतेगें।

Exit mobile version