कांग्रेस नेता शशि थरूर
शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने केरल में बंगाल से आए मजदूरों को वापस न जाने की अपील की है.
बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर देश भर में लागू लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूरों (Migrant Workers) के बीच अनिश्चितता का माहौल है. बड़े-बड़े शहरों को छोड़कर मजदूर अपने गांव वापस लौटने की कोशिश में दिख रहे हैं. इस बीच केंद्र सरकार ने राज्यों से लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की आवाजाही को रोकने के लिए राज्य और जिलों की सीमा को प्रभावी तरीके से सील करने को कहा है. ऐसे में थरूर ने केरल में बंगाल से आए मजदूरों को वापस न जाने की अपील की है. थरूर ने कहा कि लोगों को चिंता करने की जुरूरत नहीं, राज्य सरकार सबका ख्याल रखेगी.
देखें वीडियो
My appeal in Bangla to Bengali migrant workers in Kerala not to leave the state under #Lockdown : pic.twitter.com/Wvgg78WiTR
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) April 1, 2020
पिछले दिनों शशि थरूर ने कोरोना वायरस पर हिंदी में एक कविता लिखी थी. थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शुक्रवार देर रात इस कविता को ट्वीट किया था.
उन्होंने लिखा है-
‘Corona Corona का डर खा रहा है,
ये लफ्ज़ अब हमारा भी सर खा रहा है.
किसी चीनी ने खाया है गलती से कुछ,
वो कुछ अब, नारी और नर खा रहा है.
घरेलू से नुस्खे बताते हैं सब,
किस-किस की मानें, बता मेरे रब?
भगाना है गर हमको दानव घिनोना.
भाई मेरे… हाथ साबुन से धोना’.
ये भी पढ़ें:
मरकज में शामिल हुए 275 विदेशियों की हुई पहचान, अब किया क्वारेंटाइन
कोरोना: अमेरिका में मास्क की कमी, ट्रंप बोले- स्कार्फ बांधकर चलाएं काम
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 2, 2020, 9:01 AM IST
