चिदंबरम ने पूछा- लॉक डाउन से क्यों हिचक रही है सरकार?

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
कोरोना वायरस को लेकर चिदंबरम ने सरकार से किए सवाल

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने सवाल किया है कि कोरोना की वजह से देश में लॉक डाउन (Lockdown) जैसे हालात बन रहे हैं. ऐसे में सरकार लॉक डाउन के बारे में क्यों नहीं काम करती?

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अब तक कुल 170 कंफर्म मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में मार्च में होने वाली बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाएं टाल दी गई हैं. कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्कूल-कॉलेज, मॉल, पब, रेस्टोरेंट्स, सिनेमा हॉल बंद 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं. लोगों को घर से काम करने की सलाह दी जा रही है. कोरोना की वजह से देश में लॉक डाउन (Lockdown) जैसे हालात बन रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने सवाल किया है कि आखिर सरकार लॉक डाउन के बारे में क्यों नहीं काम करती?

पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘WHO के जनरल डायरेक्टर के कल के बयान के बाद हमारे सभी कस्बों और शहरों में 2-4 सप्ताह के तत्काल लॉकडाउन का आदेश देने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए. केंद्र सरकार के फैसले से आगे कदम बढ़ाते हुए कुछ राज्यों को अपने शहरों और कस्बों को लॉकडॉउन करना चाहिए.’

कांग्रेस नेता ने आगे ट्वीट किया, ‘ चूंकि ICMR के रैंडम सैंपल परीक्षण से पता चला है कि अब तक कोई सामुदायिक ट्रांसमिशन (स्टेज 3) नहीं है, इसलिए यह अस्थायी लॉकडाउन की घोषणा करने और स्टेज 2 में बीमारी को रोकने का समय है.’

इंडियन एक्स्प्रेस को दिए इंटरव्यू में चिदंबरम ने कहा कि यदि देश को सुरक्षित रखना है तो हमें कई शहरों को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए, जिससे कोरोना वायारस को फैलने से रोका जा सके. उन्होंने कहा कि सरकार को आर्थिक नुकसान के साथ ही गरीबों की मदद के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए. पीएम ने सार्क देशों के प्रमुखों से तो बात ली लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री से लगातार संपर्क में रहना चाहिए, राज्य और केंद्र मिलकर ही इस चुनौती से निपट सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कोरोना से भारत में लॉक डाउन की स्थिति, आज देश को संबोधित करेंगे PM मोदी

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 19, 2020, 10:31 AM IST

Exit mobile version