गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान
कांग्रेस के ट्रेक्टर लेकर विधानसभा घेराव पर कहा कि जब सरकार थी तब कभी खेत मे नहीं गए, किसानों के नाम पर ढोंग करना बंद कर दें
किसान दिवस पर सत्याग्रह को लेकर कहा कि सत्य है तो करने में कोई बुराई नहीं लेकिन टुकड़े टुकड़े गैंग किसानों को बरगला रही है
कश्मीर में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है, जनता को गुपकार नहीं है स्वीकार
बंगाल में कानून व्यवस्था नहीं इसलिए हत्या हो रही हैं
बंगाल में 4 मंत्रियों के कैबिनेट बैठक में शामिल न होने पर कहा तीन पत्ती की पार्टी है और 4 मंत्री नही आये,धीरे धीरे और कम होंगे
कोई भी मिलावट जनता के लिए घातक है, अब मिलावटखोरों की खेर नहीं
लोकडाउन में सड़क पर सिर्फ पुलिस और अस्पतालों में डॉक्टर ही थे, पीएम साहब ने तारीफ की है इसके लिए आभार
कोरोना काल मे धरने को लेकर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और अन्य नेताओं पर केस मामले पर कहा यह न्यायिक मामला है न्यायालय फैसला करेगा
कमलनाथ के प्रदेश से नदारद रहने पर तंज कसते हुए ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब वह कहीं की भी राजनीति करें बस मध्यप्रदेश की नहीं करेंगे, पहले मासिक फिर त्रिमासिक , फिर छमासी और बाद में वार्षिक हो जाएंगे एमपी के लिए
