खुशखबरी: इंडियन रेलवे ने तैयार किया पीपीई किट, अब कोरोना से जंग होगी आसान

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
इंडियन रेलवे ने कोरोना से लड़ने वालों के लिए अब पीपीई किट(पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट) भी तैयार कर लिया है.

उत्तर रेलवे (Northern Railway) के जगद्धात्री वर्कशॉप में पीपीई किट (Personal protective equipment) बन कर तैयार हो गया है. जगद्धात्री वर्कशॉप रेलवे का पहला वर्कशॉप बन गया है, जहां पर दो पीपीई कवरॉल नमूने वाली पीपीई किट बन कर तैयार हुआ है.

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने के लिए इंडियन रेलवे (Indian Railway) ने बड़ी पहल की है. इंडियन रेलवे ने Covid- 19 से लड़ने वालों के लिए पीपीई किट (Personal protective equipment) तैयार कर लिया है. उत्तर रेलवे के जगद्धात्री वर्कशॉप में यह पीपीई किट बन कर तैयार हुआ है. जगद्धात्री वर्कशॉप रेलवे का पहला वर्कशॉप बन गया है, जहां पर दो पीपीई कवरॉल नमूने वाली पीपीई किट बन कर तैयार हुआ है. रेलवे द्वारा इस निर्मित पीपीई किट को डीआरडीओ (DRDO) ने भी परीक्षण में पारित कर दिया है. रेलवे के जगद्धात्री वर्कशॉप में बना यह पीपीई किट को देश की और एजेंसियों से भी अप्रुवल मिल गया है. अब साफ हो गया है कि यह किट बाजार में आ जाएगा.

डीआरडीओ से मिली मंजूरी
उत्तरी रेलवे का कहना है कि ये भारतीय रेलवे के लिए यह एक बड़ी सफलता है. रेलवे ने कहा, ‘इसकी सफलता के बाद रेलवे देश में पीपीई किट की कमी को कम करने के लिए हर संभव योगदान कर सकता है. यह पीपीई किट Covid-19 के खिलाफ युद्ध लड़ने में मददगार साबित होगा. इससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे डॉक्टरों और कर्मचारियों पर से खतरा कम होगा.

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद पीपीई किट की आपूर्ति प्रभावित हुई है. देश में भी पीपीई किट और एन-95 मास्क आसानी से नहीं मिल रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ये विशेष पहल की है. कोरोना वायरस से बचाव में इस समय एन-95 मास्क, पर्सनल प्रोटेक्टिव किट और सैनिटाइजर की जबरदस्त किल्लत हो रही है. मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए किट और मास्क की और ज्यादा जरूरत है.ये भी पढ़ें:

तबलीगी जमात में शामिल हुए 10 लोग हिरासत में, मस्जिद से जुड़े 15 लोगों पर FIR दर्ज

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 5, 2020, 8:00 PM IST

Exit mobile version