खुद आइसोलेशन में हैं शबाना आजमी, ऐसे की कोरोना पर PM मोदी के प्रयास की तारीफ

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
शबाना ने की पीएम मोदी की तारीफ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) ने गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के खतरे से निपटने की कोशिशों को लेकर देशवासियों को संबोधित किया.

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) ने गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के खतरे से निपटने की कोशिशों को लेकर देशवासियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्‍होंने 22 मार्च को देशवासियों से जनता कर्फ्यू (janta curfew) की अपील की. उन्‍होंने कहा कि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक लोग घरों में रहें. इसके अलावा भी उन्‍हें कई प्रयासों की जानकारी दी. उनके इन प्रयासों की तारीफ बॉलीवुड की दिग्‍गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी की है.

शबाना आजमी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि वह 15 मार्च को बुडापेस्‍ट से लौटी हैं. इसके बाद उन्‍होंने खुद को 30 मार्च तक आइसोलेशन में रखने का प्रयास किया है.

 

शबाना आजमी ने पीएम मोदी के संबोधन पर एक ट्विटर यूजर के ट्वीट को रीट्वीट किया है. इसमें उन्‍होंने उस ट्विटर यूजर को डांट लगाई है.

 

दरअसल राहुल शर्मा नाम के यूजर ने 22 मार्च को पांच बजे सायरन बजाने वाली बात का मजाक उड़ाया था. इस पर शबाना आजमी ने लिखा, ‘यह कोई मजाक वाली बात नहीं है. यह सभी भारतीयों को साथ लाने का मास्‍टरस्‍ट्रोक कदम है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘चाहे डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, एयरलाइंस कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी, रेलवे-बस कर्मचारी, होम डिलीवरी करने वाले लोग, ये अपनी परवाह न करते हुए दूसरों की सेवा में लगे हुए हैं. रविवार को ठीक 5 बजे हम अपने घर के दरवाजे पर खड़े होकर, बाल्कनी में, खिड़कियों के सामने खड़े होकर 5 मिनट तक ऐसे लोगों का आभार व्यक्त करें. मेरा आग्रह है कि 22 मार्च को 5 बजे सायरन की आवाज से इसकी सूचना लोगों तक पहुंचाएं.’

पीएम मोदी ने देशावासियों से सतर्क रहने की अपील की है. अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हर भारतीय को संकल्‍प लेना होगा. पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले 2 महीने से हम लगातार दुनिया से आ रही चिंताजनक खबरें देख रहे हैं. 2 महीनों में भारत के लोगों ने इस महामारी का डटकर मुकाबला किया है. कोरोना वायरस ने पूरी मानव जाति को संकट में डाला है.’

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, कल ही होगा मध्यप्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 19, 2020, 11:11 PM IST

Exit mobile version