क्या है TikTok का #matkarforward? आयुष्मान खुराना, विराट कोहली ने की अपील

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
क्या है TikTok का #matkarforward? आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, विराट कोहली ने लोगों से की अपील

TikTok ने फेक न्यूज़ को रोकने के लिए #matkarforward अभियान शुरू किया है.

देश में टिकटॉक के करीब 20 करोड़ यूज़र हैं. कंपनी ने यूज़र से प्लैटफॉर्म पर वीडियो बनाने और साझा करने के दौरान बहुत सावधानी बरतने के लिए भी कहा.

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) संकट के बीच वीडियो सोशल मीडिया (social media) प्लैटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) ने गलत जानकारियों को लेकर एक जागरूकता अभियान ‘#मत कर फॉरवर्ड’ शुरू किया है. अनुराग बासु के निर्देशन में इसके लिए एक वीडियो बनाया गया है जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, कृति सैनन और विराट कोहली जैसे सितारे नजर आएंगे. कंपनी ने कहा कि इस वीडियो को दूरदर्शन के साथ-साथ अन्य टीवी चैनलों और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर भी प्रसारित किया जाएगा.

देश में टिकटॉक के करीब 20 करोड़ यूज़र हैं. कंपनी ने यूज़र से प्लैटफॉर्म पर वीडियो बनाने और साझा करने के दौरान बहुत सावधानी बरतने के लिए भी कहा. टिकटॉक ने कहा, ‘फर्जी खबरें नुकसानदायक होती हैं. ये हमें बेकार की जानकारियां देती हैं और समुदाय के बीच विश्वास को कम करती हैं.

टिकटॉक ने ‘#मत कर फॉरवर्ड’ अभियान की शुरुआत की है. ये लोगों के बीच गलत जानकारियां फैलाने से रोकने और इस तरह के कंटेट बनाने को लेकर सजग रहने के लिए प्रेरित करेगा.’

स्क्रीनशॉट-Twitter

सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों से गलत जानकारियों को फैलने से रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाने के लिए कहा है. विशेषकर कोरोना वायरस संकट के दौरान ऐसी गलत जानकारियों को सीमित करने के लिए कहा गया है जो समाज को नुकसान पहुंचा रही हैं.

हाल में कंपनी ने अपने ऐप के रिपार्ट करने के फीचर में ‘गलत जानकारी’ श्रेणी को शुरू किया था. साथ ही इसमें एक उप श्रेणी कोरोना वायरस भी जोड़ी थी. कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रमुख निखिल गांधी ने कहा कि गलत जानकारियों का फैलना पूरे उद्योग की चिंता है और इसकी साझा जिम्मेदारी भी है.

First published: May 7, 2020, 8:21 AM IST

Exit mobile version