
TikTok ने फेक न्यूज़ को रोकने के लिए #matkarforward अभियान शुरू किया है.
देश में टिकटॉक के करीब 20 करोड़ यूज़र हैं. कंपनी ने यूज़र से प्लैटफॉर्म पर वीडियो बनाने और साझा करने के दौरान बहुत सावधानी बरतने के लिए भी कहा.
देश में टिकटॉक के करीब 20 करोड़ यूज़र हैं. कंपनी ने यूज़र से प्लैटफॉर्म पर वीडियो बनाने और साझा करने के दौरान बहुत सावधानी बरतने के लिए भी कहा. टिकटॉक ने कहा, ‘फर्जी खबरें नुकसानदायक होती हैं. ये हमें बेकार की जानकारियां देती हैं और समुदाय के बीच विश्वास को कम करती हैं.
टिकटॉक ने ‘#मत कर फॉरवर्ड’ अभियान की शुरुआत की है. ये लोगों के बीच गलत जानकारियां फैलाने से रोकने और इस तरह के कंटेट बनाने को लेकर सजग रहने के लिए प्रेरित करेगा.’
स्क्रीनशॉट-Twitter
सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों से गलत जानकारियों को फैलने से रोकने के लिए कई कड़े कदम उठाने के लिए कहा है. विशेषकर कोरोना वायरस संकट के दौरान ऐसी गलत जानकारियों को सीमित करने के लिए कहा गया है जो समाज को नुकसान पहुंचा रही हैं.
There is another disease that spreads by a careless touch – #FakeNews
Be responsible and verify any suspicious information#MatKarForward @ayushmannk @imVkohli @kritisanon pic.twitter.com/Rq1PCeQOuS
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 6, 2020
हाल में कंपनी ने अपने ऐप के रिपार्ट करने के फीचर में ‘गलत जानकारी’ श्रेणी को शुरू किया था. साथ ही इसमें एक उप श्रेणी कोरोना वायरस भी जोड़ी थी. कंपनी के भारतीय परिचालन के प्रमुख निखिल गांधी ने कहा कि गलत जानकारियों का फैलना पूरे उद्योग की चिंता है और इसकी साझा जिम्मेदारी भी है.
First published: May 7, 2020, 8:21 AM IST

