कोरोना से जंग: Aarogya Setu ऐप हुआ और भी हिट,6 करोड़ से ज्यादा बार हुआ डाउनलोड

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
आरोग्य सेतु एक कोरोना ट्रैकर ऐप है.

Aarogya Setu ऐप के ज़रिए लोग अपने लक्षणों की जांच कर सकते हैं. साथ ही अगर कोई करोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलता है तो उसके संपर्क में आए लोगों का पता चल सकता है.

सरकार की कोरोना वायरस (Coronavirus) को ट्रैक करने वाली आरोग्य सेतु (aarogya setu app) ने फिर से नया आंकड़ा पार कर लिया है. इसी हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के लॉकडाउन पार्ट 2 की घोषणा के बाद देश में ‘आरोग्य सेतु ऐप’ की डाउनलोड संख्या में तेजी से उछाल देखने को मिला, और इस ऐप को 24 घंटे में 4 करोड़ लोगो ने डाउनलोड किया था. अब कम्युनिकेशंस, इलेक्ट्रॉनिक्स ऐंड इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravishankar Prasad) ने ट्वीट कर बताया है है कि भारत में इस ऐप को 6 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है.

प्रसाद ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आरोग्य सेतु ऐप के 6 करोड़ यूज़र्स यह दिखाते हैं कि हर भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और दिशा-निर्देशों के तहत कोविड-19 से जंग कर रहा है. भारत इस महामारी के खिलाफ लड़ाई से दुनिया को रास्ता दिखा रहा है.’

(ये भी पढ़ें-क्या घर में AC चलाने से फैलता है कोरोना वायरस? यहां जानें कितना सच है ये दावा)

इसके अलावा MeitY मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आरोग्य सेतु के डाउनलोड से जुड़ी यह जानकारी शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दिशा-निर्देशों की भी तारीफ की.

जानकारी के लिए बता दें प्रधानमंत्री ने मंगलवार को कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रीय लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा के दौरान अपनी 7 बड़ी बातों में Aarogya Setu App का भी जिक्र किया है और सभी को इसे डाउनलोड करने की बात कही.

(ये भी पढ़ें- WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक! एक साथ 256 लोगों को भेजें Message, नहीं बनाना पड़ेगा Group)

आरोग्य सेतु ऐप में करोना वायरस से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध है.  इस ऐप में यूज़र आसपास में मिलने वाली सहायता के बारे में भी जानकारी पा सकते हैं. इस ऐप में GPS सिस्टम और ब्लूटूथ के ज़रिए कोरोना वायरस के संक्रमण से संबंधित मामलों को पता लगाने की सुविधा है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 19, 2020, 4:26 PM IST

Exit mobile version