कोरोना महामारी के कारण ” चुनरी-यात्रा नहीं
——————–//—–
बिजासन माता मंदिर में चुनिंदा श्रद्धालु ही माताजी को चुनरी अर्पित करेंगे
इंदौर। पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने बताया कि विगत 10 वर्षों से बड़े गणपति मंदिर से बिजासन माता मंदिर तक निकलने वाली परंपरागत “”विशाल चुनरी यात्रा”” कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष नहीं निकाली जाएगी.। . क्षेत्र की जनता व श्रद्धालुओं की आस्थाओं व परंपरा को कायम रखते हुए चुनिंदा भक्त सांकेतिक रूप से चुनरी बिजासन माता को समर्पित करेंगे…..
श्री गुप्ता ने बताया कि रविवार 18 अक्टूबर को क्षेत्र की जनता की श्रद्धा व परंपरा का निर्वहन करते हुए चुनिंदा कार्यकर्ता व भक्तगण ही मास्क लगाकर , सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बिजासन मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालु माता जी के चरणो में चुनरी अर्पित करेंगे।।
विशाल चुनरी यात्रा में पूर्व में भाजपा राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेतागण भाग ले चुके हैं ।
उन्होंने बताया कि देश की सबसे बड़ी चुनरी यात्रा मैं हजारों लाखों श्रद्धालुगण नवरात्रि के पावन पर्व पर मां बिजासन को विशाल चुनरी समर्पित करके देश की खुशहाली वह प्रगति के लिए कामना करते l कोरोना महामारी के कारण शासन व प्रशासन की गाइडलाइन का पूर्ण पालन किया जाएगा l
