कोरोना: जनता कर्फ्यू में ट्रेनों के साथ रहेंगी ये सारी चीजें बंद, जानें डिटेल

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
‘जनता कर्फ्यू’ का इन चीजों पर होगा असर

‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान शनिवार मध्यरात्रि से रविवार रात दस बजे के बीच देश में ट्रेनों से लगाकर कई सेवाएं बंद रहेंगी.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लोगों से जनता कर्फ्यू की अपील की है जिसके तहत शनिवार मध्यरात्रि से रविवार रात दस बजे के बीच देश में कई सेवाएं बंद रहेंगी. पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू वाले दिन देश के सभी लोगों से घर से बाहर न निकलने की अपील की है. इस दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा पूरी तरह बंद रहेंगी. इस कर्फ्यू का मकसद सोशल डिस्टेंसिंग के लोगों को जागरूक करना है. आईए जानें क्या-क्या रहेगा रविवार को बंद.

1. मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रविवार को नहीं चलेंगी. सभी उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी बहुत कम कर दी जाएंगी.
2. भारतीय रेलवे ने गैर-जरूरी यात्रा पर रोक लगाने के मकसद से अबतक 245 ट्रेनें रद्द कर चुका है.
3. देशभर में रोजाना 2,400 पैसेंजर ट्रेनें और 1,300 मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं. अब रविवार को इन 3,700 ट्रेनों के ​परिचालन नहीं होने की वजह से पहले से की गई बुकिंग को रद्द माना जाएगा. यात्रियों को पूरा रिफंड भी दिया जाएगा.4. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और सिकंदराबाद में लोकल ट्रेन सिर्फ बहुत जरूरी रूट पर चलेंगी

मेट्रो भी रहेगी बंद
दिल्ली मेट्रो ने रविवार को मेट्रो बंद रखने का फैसला किया है.
राजस्थान के जयपुर में भी 22 मार्च तक मेट्रो को बंद कर दिया गया है
नोएडा मेट्रो और नोएडा सिटी बस सेवा भी जनता कर्फ्यू के दौरान पूरी तरह बंद रहेगी.

सारी घरेलू उड़ानें रद्द

गोएयर ने रविवार को अपनी सारी घरेलू उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है.
इडिगो की सिर्फ 40% फ्लाइट्स ही उड़ान भरेगी.
दिल्ली से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का फैसला लिया गया है. सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालनों को अस्थायी रूप से 22 मार्च 29 मार्च तक के लिए रद्द दिया जाएगा

ये भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाने के लिए ‘जनता कर्फ्यू’ का बनें हिस्सा: मोदी

पीएम मोदी ने की ये अपील
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि बेवजह अपने घर से न निकले. केवल इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं में शामिल लोगों को छोड़कर और कोई भी व्यक्ति अपने घर से ​22 मार्च को निर्धारित समय के बीच न निकले. कोरोना वायरस जैसी चुनौती से निपटने के लिए यह हमारे लिए एक लिट्मस टेस्ट होगा कि हम कैसे इससे निपट सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रहित में है.

ये भी पढ़ें: LIVE Updates: देश भर में जनता कर्फ्यू, कोरोना के मरीजों की संख्या हुई 315

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 22, 2020, 8:49 AM IST

Exit mobile version