कोरोना को लेकर ट्वीट पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कंपनी ने बर्खास्त

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
कंपनी ने मामले की जांच कर कर्मचारी को टर्मिनेट कर दिया.

बेंगलुरु (Bengaluru) के जॉइंट सीपी संदीप पाटिल ने एक बयान में कहा, ‘‘जिस व्यक्ति ने लोगों से खुले में छींकने और कोरोना वायरस (Coronavirus) फैलाने की बात कही थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

बेंगलुरु. खुले स्थान पर लोगों को छींकने और कोरोना वायरस (Coroanvirus) फैलाने के लिए उकसाने के आरोपी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था, ‘आएं साथ आएं, बाहर निकलें और खुले में छींके और वायरस फैलाएं.’ बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने एक बयान में कहा, ‘जिस व्यक्ति ने लोगों से खुले में छींकने और वायरस फैलाने की बात कही थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है.’’

इस बीच आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने शुक्रवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस से संबंधित सोशल मीडिया पर ‘अनुचित पोस्ट’ करने वाले कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया है. इंफोसिस ने अपने आधिकारिक हैंडल पर एक ट्वीट किया कि कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट आचार नियमावली के खिलाफ है.

यह गलत पहचान का मामला नहीं- Infosys
उसने कहा, ‘इंफोसिस ने अपने एक कर्मचारी द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट पर अपनी जांच पूरी कर ली है, और हम मानते हैं कि यह गलत पहचान का मामला नहीं है.’

इस घटना पर इंफोसिस ने कहा सोशल मीडिया पर उसके एक कर्मचारी द्वारा की गई अनुचित पोस्ट के मुद्दे पर वह गंभीर है और उसके खिलाफ कार्रवाई की गई. कंपनी ने कहा कि उसने इस मामले में एक स्वतंत्र जांच भी कराई. ट्वीट कर इंफोसिस ने कहा कि ‘कर्मचारी द्वारा की गई सोशल मीडिया पोस्ट इंफोसिस की आचार संहिता और समाज के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के खिलाफ है. इंफोसिस ऐसी हरकतों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है. कर्मचारी को टर्मिनेट कर दिया गया  हैं.’

 

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 28, 2020, 7:52 AM IST

Exit mobile version