इंदौर के अरविंदो अस्पताल में थे भर्ती रामबाग मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार उज्जैन व इंदौर के पुलिस अधिकारी रहे मौजूद कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी लड़ाई में उज्जैन के नीलगंगा थाना प्रभारी यशवंत पाल भी शहादत को प्राप्त हुए। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका उपचार इंदौर के अरविंदो अस्पताल में चल रहा था। वही मंगलवार को रामबाग मुक्तिधाम में उनको अंतिम विदाई दी गई। उज्जैन एवं इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुक्तिधाम पहुँचे। इस मौके पर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी।
