कांग्रेस शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में रीगल तिराहे पर धरना उपवास का प्रदर्शन मे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी मौजूद

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गए किसान विरोधी 3 नए काळा कानून के विरोध ओर बढ़ते एलपीजी गैस,पेट्रोल डीजल के कीमतों में हो रही वद्धि को लेकर में आज कांग्रेस शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में रीगल तिराहे पर धरना उपवास का प्रदर्शन किया गया, इस दौरान कांग्रेस के विधायक और पूर्व विधायक, पार्षद सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। विरोध स्वरूप कांग्रेसी कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर गैस टंकी बांधकर रीगल तिराहे पर आया

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के नेतृत्व में बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों को और लगातार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर आज कांग्रेसियों द्वारा इंदौर के रीगल तिराहे पर उपवास धरना का आयोजन किया गया,,, इस दौरान कांग्रेस के विधानसभा एक के विधायक संजय शुक्ला देपालपुर विधायक विशाल पटेल पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान बीजेपी के किसान विरोधी 3 काले कानून और बढ़ते हुए महंगाई से नाराज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा बैलगाड़ी पर गैस की टंकी बांधकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की आपको बता दें किसान विरोध को लेकर वह शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं इस पर केंद्र सरकार किसी भी तरह से रोक नहीं लगा पा रही है साथ ही रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर भी ग्रहणीया के बजट पर खासा असर पड़ा है लेकिन केंद्र की सरकार कुंभकरण की नींद में सोई हुई है,,,,

उपवास धरना के दौरान कॉन्ग्रेस विधानसभा1 के विधायक संजय शुक्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान विरोधी नए काले बिल को जल्द रद्द कर उसमें संशोधन किया जाना चाहिए,,, केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वही 7 साल की बीजेपी सरकार ने पेट्रोल डीजल पर कोई अंकुश नहीं लगाया है महँगाई रोकने के असफल रही है,,, वही कांग्रेस के कार्य काल की तारीफ करते विधायक ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार के समय पेट्रोल डीजल के दामों में लोगो को राहत दी गई थी बावजूद बीजेपी नेताओं द्वारा इसका सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया गया । विधायक संजय शुक्ला ने केंद्र सरकार के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि देश में जंगल राज हो चुका है जंगल से लकड़ियां वापस कटना चालू हो जाएगी बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए विधायक शुक्ला ने कहा कि पहले मकान गाड़ी के लिए भी लोन लेना पढ़ता था लेकिन अब गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल के लिए भी लोन लेना पड़ेगा,,, वही किसान आंदोलन को लेकर भी संजय शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि किसान कांग्रेस को आंदोलन से दूर रहने का आग्रह कर रही है किसानों ने कहा कि हम खुद आंदोलन कर रहे हैं,,, बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है,,,, किसानों को केंद्र सरकार ने घेर रखा है पुलिस के माध्यम से विधायक ने आग्रह किया है कि इस किसान विरोधी 3 नए बिल को रद्द कर नया संशोधन किया जाए।

Exit mobile version