कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विधानसभा उपचुनाव संचालन हेतु कांग्रेस के मुख्य कार्यालय का शुभारंभ पूर्व गृहमंत्री विधानसभा प्रभारी बाला बच्चन, नगर प्रभारी पूर्व विधायक पारस सकलेचा सैलाना विधायक हर्ष गहलोत, जोबट विधायक कलावती भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम, पूर्व सीसीबी अध्यक्ष कुलदीप बुंदेला वरिष्ठ कोकसिंह पंवार सुभाष राठौड़, पवन जैन, रमेश देव, पूर्व नपं उपाध्यक्ष रशीद मंसूरी, सैयद इरशादअली, नरेंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम फीता काटकर चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया एवं राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। स्वागत भाषण ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष निरंजनसिंह पवार ने दिया। कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए बाला बच्चन ने अपने अपने बूथ पर को कांग्रेस जीत दिलाने के लिए किस तरह काम किया जाए और अधिक से अधिक मतों से कांग्रेस को केसे विजय बनाया जाए यह बताया। कार्यक्रम में अभिषेक मोदी, आशीष भाकर, शरदसिंह सिसोदिया, गम्मू बुंदेला, मोहन जाट, नितिन सांखला, करण मोरवाल, हुकुम गहलोत, लियाकत भाई, शरीफ कुरैशी, पप्पू भाई, पार्षद निर्मल वर्मा, साजिद खान, मुकेश काकरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अतुल बाफना, युवक कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल भाटी, धर्मेंद्र कटारिया, महेंद्र कटारिया, अशोक डामर, महिपालसिंह पवार देवेंद्र पवार, विपिन गिरी गोस्वामी, सरपंच शंभू वसुनिया, सरपंच देवा हरड, पीरु सरपंच, आसाराम मालवीय, सुरेश बारिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष केलाश गुप्ता ने किया। आभार आईटी सेल जिला अध्यक्ष अश्विन पाटीदार ने माना।

Exit mobile version