
वॉट्सऐप पर फर्जी मैसेज पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने एक और बड़ा कदम उठाया है. अगर किसी मैसेज को लेकर आपको डाउट है तो उसे आप वॉट्सऐप पर चेक कर सकते हैं…
वॉट्सऐप ने पॉइंटर इंस्टीट्यूट के इंटरनैशनल फैक्ट चेकिंग नेटवर्क (IFCN) के साथ सहयोग किया है. इससे यूज़र्स लोकल फैक्ट चेकर से कनेक्ट करके फेक मैसेज के बारे में जान सकेंगे.
(ये भी पढ़ें- बिना Password के भी इस्तेमाल कर सकते हैं किसी का भी Wifi, ये है आसान तरीका)
जानकारी के लिए बता दें कि पॉइंटर इंस्टीट्यूट के इंटरनैशनल फैक्ट चेकिंग नेटवर्क (आईएफसीएन) ने एक वॉट्सऐप चैटबॉट पेश किया, जिसे खासतौर से कोविड-19 महामारी के दौरान भ्रामक सूचना का मुकाबला करने के लिए बनाया गया है.नेटवर्क ने एक बयान में कहा कि वॉट्सऐप पर आईएफसीएन के बॉट का इस्तेमाल करके दुनिया भर में लोग आसानी से जान पाएंगे कि कोविड-19 के बारे में उन्हें मिला कंटेंट सही है या नहीं.
(ये भी पढ़ें- धांसू ट्रिक! इस एक फोल्डर को डिलीट करने से डबल हो जाएगी आपके फोन की स्पीड)
IFCN का बॉट यूज़र्स को फैक्ट चेकिंग संगठनों की वैश्विक निर्देशिका प्रदान करता है. ये मोबाइल देश कोड की मदद से यूज़र्स के देश की पहचान करने और फिर उन्हें अपने निकटतम फैक्ट चेकिंग संगठनों के साथ प्रदान करने में सक्षम है.
ऐसे करें वॉट्सऐप की खबरों का फैक्ट चेक
IFCN का बॉट का इस्तेमाल यूज़र्स फ्री में कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए, वॉट्सऐप यूज़र को शुरू करने के लिए फोन कॉन्टैक्ट के रूप में +1 (727) 2912606 को सेव करना होगा. इसके बाद उन्हें उसमें ‘hi’ लिखकर भेजना होगा.
आईएफसीएन ने कहा कि ये बॉट फ्री में उपलब्ध कराया गया है. शुरुआत में ये सिर्फ अंग्रेजी में उपलब्ध होगा, लेकिन जल्द ही हिंदी, स्पेनिश और पुर्तगाली सहित अन्य भाषाओं का वर्जन भी आएगा.
फेक न्यूज़ के लिए तय की WhatsApp Forward की लिमिट
वॉट्सऐप ने फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डेड मैसेज को सिर्फ एक चैट पर भेजने की लिमिट तय कर दी है. ऐप ने ये कदम कोरोना वायरस से जुड़ी भ्रामक जानकारियों को रोकने लिए उठाया है. वॉट्सऐप का कहना है कि फॉरवर्ड किए गए मैसेज के प्रसार को रोकने और WhatsApp को निजी बातचीत का स्थान बने रहने देने के लिए, इन मैसेज को एक बार में एक ही चैट पर फॉरवर्ड किया जा सकता है.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 6, 2020, 1:03 PM IST

