कोरोना संक्रमण के चलते इंदौर में जारी लॉक डाउन में जिला प्रशासन द्वारा कुछ रियायत दी जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए थाना क्षेत्रों में भी पुलिस अधिकारी एहतियात के तौर पर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर एमआईजी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी द्वारा जाकर लोगों को समझाइश दी जा रही है। दुकान के बाहर सर्कल बनाने के साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है। इसके साथ ही लोगों को यह भी बताया जा रहा है कि लोग डाउन खुलने के बाद कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर एहतियात बरतना जरूरी है
