इन्दौर शहर में गुंडों और बदमाशो को होसले इतने बुलन्द हो गए है कि गुंडे चाकू की नौक पर एक परिवार को धमका रहे है

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर शहर में गुंडों और बदमाशो को होसले इतने बुलन्द हो गए है कि इन्दौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में भंडारे के चंदे को लेकर क्षेत्र के ही गुंडे चाकू की नौक पर एक परिवार को धमका रहे है वही पूरी घटना वह लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई दरसअल पूरा मामला इन्दौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के सर्वहारा नगर का है जहाँ क्षेत्र के लल्ला , सूरज मराठा , शाहरुख पठान व अन्य बदमाशो द्वारा भंडारे का चंदा नही देने पर घर के बाहर खड़े होकर बदमाश द्वारा चाकू दिखाकर किस तरह से धमकाया जा रहा है वही लल्ला , सूरज मराठा , शाहरुख पठान व अन्य के खिलाफ कई बार परदेशीपुरा थाने में शिकायत पीड़ित परिवार द्वारा की गई परन्तु कोई सुनवाई नही हो पा रही है वही फरयादी ने बताया कि सर्वहारा नगर में अलग अलग क्षेत्र से बदमाश आकर पैसों के लिए डरा धमका रहे है जिससे हमारी जॉन को खतरा बना हुआ है वही पीड़ित परिवार आज डीआईजी से शिकायत करने पहुचे जहाँ पर पीड़ित परिवार को सिर्फ अश्वाशन ही दिया गया वही बदमाशो द्वारा पीड़ित परिवार के घर पर चाकू दिखाते हुए पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसमें गुंडों की पुलिस द्वारा पिटाई कर छोड़ दिया गया है कही न कही वीडियो में भी पुलिस पर सावलिया निशान खड़े हो रहे है बहरहाल परदेशीपुरा पुलिस ने चारों बदमाशो पर मामला दर्ज कर आरोपीयो की तलाश शुरू कर दी

Exit mobile version