इन्दौर पुलिस द्वारा लाॅक-डाउन/कर्फ्यू आदेश का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी की जा रही हैं कार्यवाही , शहर के छह अनुभाग क्षेत्रों में ड्रोन कैमरा से रखी जा रही है, लाॅक-डाउन का उल्लघंन करने वालों पर सतत कड़ी नजर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर – दिनांक 19 अप्रैल 2020- वर्तमान परिदृश्य में कोरोना वायरस से आम-जनता के स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा के मद्देनजर जनसामान्य के स्वास्थ्य हित व लोक-शांति बनाये रखने उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी इंदौर द्वारा लॉक-डाउन/कर्फ्यू का आदेश पारित किया गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए, उक्त लाॅक डाउन आदेश का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत इंदौर पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्रों में पेट्रोलिंग कर, फिक्स पिकेट्स लगाकर अनवरत् रूप से ड्यूटी करते हुए, लाॅक डाउन/कर्फ्यू का उल्लघंन कर बिना कारण से बाहर घूमने वालों, बिना परमिशन कें अपनी दुकान आदि खोलकर भीड़ लगाकर व्यवसाय करने वालों आदि के विरूद्ध उचित वैधानिक एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है।

उक्त उल्लंघन कर्ताओं पर और भी पैनी नजर रखी जा सके और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके इस उद्देश्य से, डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर के 6 अनुभागों अन्नपूर्णा, खजराना, सेंट्रल कोतवाली, सराफा, जूनी इंदौर, संयोगीतागंज क्षेत्र में ड्रोन कैमरे दिए गए हैं, जिसके द्वारा शहर के संवेदनशील क्षेत्रों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन कैमरा की मदद से सतत निगरानी रखी जा रही है तथा उक्त आदेश के उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं।

- Advertisement -
इंदौर पुलिस का आम-जनता से अनुरोध है कि, अपने स्वयं, परिवार एवं समाज के लिये  उक्त लॉक डाउन/ कर्फ्यू आदेश का पालन करें। इसका उल्लंघन ना करें एवम घर से बाहर नही निकले तथा न ही कोई दुकान अथवा कोई अन्य प्रतिष्ठान खोले। आदेश उल्लंघन पर पुलिस द्वारा लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।
Exit mobile version