इंदौर D I G ने कहा पुलिस अपना पक्ष कोर्ट में मजबूती से रखेगी ताकि भूमाफियाओं को जमानत ना मिले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर19 मई 2020

शहर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूमाफिया के साम्राज्य को ना केवल खत्म किया था बल्कि इन्हें जेल का रास्ता भी दिखाया था, लेकिन अब भूमाफिया इलाज के नाम पर जमानत लेकर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। भूमाफिया बाॅबी छाबड़ा को मेडिकल के आधार पर 20 मई तक उसे जमानत मिली हुई है और जानकारी के मुताबिक अपनी जमानत बढ़ाने के लिए जेल में अर्जी लगाने वाला है। इसके साथ ही भूमाफिया चंपू अजमेरा के पिताजी और पत्नी भी अलग अलग स्वास्थ्य कारणों से जिला जेल से इलाज के नाम पर निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। भूमाफियाओं को लेकर इंदौर डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा का कहना है कि पुलिस अपना पक्ष कोर्ट के समक्ष मजबूती से रखेगी ताकि इस तरीके के भूमाफियाओं को जमानत ना मिले और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा कि उनके क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए किसी भी भूमाफियाओं को बहाने बनाकर जमानत ना मिले।

Exit mobile version