इन्दौर 18 अप्रैल 2020
कोरोना हॉटस्पॉट बने इंदौर में लगातार पॉजिटिव संख्या में बढ़ोतरी हो रही है । कारोना का लास्ट बुलेटिन 842 था। ताजा बुलेटिन 892 है। इंदौर में अब तक मृतक की संख्या 47 है ।
इन्दोर सीएचएमओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि जिन लोंगो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उन्हें पहले से ही कोरोनटाइन किया जा चुका था , जिससे कोई और व्यक्ति संक्रमित ना हो
डॉ़ जड़िया ने बताया कि जिन मरीजो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है यह वही लोग है जो अपने परिजन पड़ोसी या रिश्तेदार से संक्रमित हुवे थे । पॉजिटिव मरीज कोई नया नही मिला है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इन्हें आईशोलेट कर दिया गया है और इलाज शुरू कर दिया है
