वाल्मीकि समाज ने अपने आराध्य वीर गोगादेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया । हालांकि कोरोना के कारण प्रतिवर्ष निकलने वाला चल समारोह इस वर्ष नही निकल पाया । लेकिन सभी छड़ी निशानो ने अपने अपने क्षेत्रों में घूमकर इस परंपरा को निभाया ।
वीओ – वीर गोगादेव के प्रकटोत्सव पर हरवर्ष वाल्मीकि समाज द्वारा गोगादेव के निशान निकाले जाते है । शहर में इन निशानों को चल समारोह के रूप में निकाला जाता है । इस समारोह में शहर के अलग अलग हिस्सों से समाज के लोग निशान लेकर शामिल होते है और रात को पंढरीनाथ स्थित गोगादेव के मंदिर पहुचते है । लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण चल समारोह नही निकाला गया । गुरुवार रात समाजजनों ने इन निशानों को अपने अपने क्षेत्र में ही निकाला ।
शाट – जुलूस
सभी छड़ी निशान अपने अपने क्षेत्रों में ही निकाले गए । इस दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तेद रहा है ।
