इंदौर में हवाओं की दिशाओं में लगातार हो रहे बदलाव के कारण मौसम बार-बार रुख बादल रहा था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर 11 मई 2020

इंदौर में हवाओं की दिशाओं में लगातार हो रहे बदलाव के कारण मौसम बार-बार रुख बादल रहा था, हाल ही में दोबारा बने चक्रवात से प्रदेश के कुछ जिलों में एक बार फिर बारिश हुई। हालांकि इंदौर में चक्रवात का कोई असर देखने को नही मिला हैं। वहीं इंदौर कृषि महाविद्यालय के मौसम विभाग की मानें तो अब इंदौर में गर्मी जोर पकड़ने लगी हैं। जिससे तापमान में बढ़त देखने को मिली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुँच गया। मौसम विशेषज्ञ संजय कुमार शर्मा का कहना है कि हरियाणा में बने चक्रवात के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में अच्छी बारिश हुई हैं, लेकिन इंदौर में इसका कोई असर नही हैं। वही तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़त देखी जा रहा हैं। हालांकि 3 से 4 दिनों में तापमान 2 डिग्री सेंटीग्रेट कम हुआ है। गौरतलब है कि बार-बार हवाओं की दिशा बदलने से मौसम में बदलाव आ रहा हैं।

Exit mobile version