इंदौर में यलो केटेगरी अस्पताल संचालको की मीटिंग में संचालको को दी चेतावनी कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि जिस तरह का रवैया अस्पतालों ने अपनाया हुआ है उसे कोई भी पसंद नहीं कर रहा है ना शहर का जनप्रतिनिधि ना मीडिया ना शहर की जनता

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की जनता आपको भगवान की तरह देख रही है और पूरा शहर आपसे उम्मीद लगा कर बैठा है यह कहना है इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह का जो आज एआईसीटीएसएल प्रांगण में यलो केटेगरी के अस्पताल संचालकों से चर्चा कर रहे थे। सिंह ने समझाइश देने के साथ-साथ सख्त लहजे में चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि कल तक सभी अस्पतालों के कर्मचारी आ जाए। जो कर्मचारी नहीं आता है उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिंह ने कहा कि जिस तरह का रवैया अस्पतालों ने अपनाया हुआ है उसे कोई भी पसंद नहीं कर रहा है ना शहर का जनप्रतिनिधि ना मीडिया ना शहर की जनता अस्पतालों के इस रवैया को पसंद कर रही है। इस विपत्ति के समय आप सभी लोगों को मिलकर साथ देना चाहिए इस युद्ध में साथ लड़ना चाहिए। आप लोग पैसा कमाने का ही सोचते है सेवा भाव भी रखिए। अगर आपको कोई समस्या है तो मुझे बताईए। बस काम करना है लोगो की आवश्यकता है, और यह दायित्व भी हमारा है। आप भगवान है आपका काम जान बचाने का है। देखना होगा कलेक्टर की समझाइश के साथ चेतावनी का अस्पताल संचालको पर कितना असर होता है, और शहर की जनता को इसका कितना लाभ मिलेगा। यलो कैटेगरी के लिए आईएएस अधिकारी चन्द्रमोली शुक्ला ओर सहप्रभारी के रूप में कृष्णचैतन्य जी को नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version