ज्योतिरादित्य ने कहा कि दिन रात लोगों की सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ऐसी वारदात निंदनीय है. (फाइल फोटो)
ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि इंदौर में कोरोना की जांच के लिए गए डॉक्टरों के दल पर पथराव की खबर दुखद एवं निंदनीय है. आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि इंदौर में कोरोना की जांच के लिए गए डॉक्टरों के दल पर पथराव की खबर दुखद एवं निंदनीय है. हमारे देश और प्रदेश के सभी डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना, परिवार से दूर रहकर नागरिकों की देखभाल और सेवा में लगे हुए हैं. उनके साथ इस तरह की घटना अक्षम्य है.
इंदौर में कोरोना की जांच के लिए गए डॉक्टरों के दल पर पथराव की खबर दुखद एवं निंदनीय है। हमारे देश और प्रदेश के सभी डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना, परिवार से दूर रहकर नागरिकों की देखभाल और सेवा में लगे हुए हैं। उनके साथ इस तरह की घटना अक्षम्य है। #Indore
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) April 2, 2020
वहीं अपने एक और ट्वीट में उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध करते हुए कहा कि मानव सेवा के कार्य में लगे ऐसे सभी डॉक्टर्स अन्य सहयोगियों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए. साथ समाज और मानवता से खिलवाड़ करने वाले दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए.
स्क्रीनिंग के लिए गई थी टीम
टाट पट्टी बाखल इलाके में बीते दिनों एक शख्स की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी. उसके संपर्क में जो लोग भी आए स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी स्क्रीनिंग के लिए गई थी, लेकिन सहयोग तो दूर लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध करना शुरू कर दिया. इसके बाद भीड़ गुस्सा गई और टीम के साथ मारपीट और पथराव शुरू कर दिया. गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इस इलाके को सील किया गया था और सुरक्षा के लिए बेरिकेडिंग भी की गई थी जिसे गुस्साई भीड़ ने तोड़ दिया.
COVID-19: कोरोना से बचाव को MP पुलिस की अनोखी अपील, लॉन्च किया जागरूकता सॉन्ग
Time News Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए इंदौर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 2, 2020, 2:27 PM IST
