इंदौर में कोरोना संकट के बीच गांधी नगर की नैनोद मल्टी में पानी को लेकर विवाद, 8 लोग गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर 30 अप्रैल 2020

इंदौर. इंदौर में कोरोना संकट के बीच शहर के गांधी नगर क्षेत्र की नैनोद मल्टी में एक बड़ा विवाद सामने आया है। विवाद के दौरान दो पक्षो में जमकर लात घूंसे चले और पत्थरबाजी भी हुई है। इसी के चलते महिलाओं सहित कई लोगो को चोंटे भी आई है। इधर, पुलिस ने घटना की जानकारी सामने आने के बाद 8 लोगो को गिरफ्तार किया है। वही मिली जानकारी के मुताबिकिक मंगलवार रात को विवाद की शुरुआत हुई थी और एक पक्ष के युवक के रेलिंग क्रॉस करने की बात पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति ली थी। इसके बाद बुधवार सुबह फिर पानी भरने के दौरान दोनों पक्ष फिर आमने सामने हो गए और विवाद इतना बढ़ गया कि लोग एक दूसरे को जमकर पिटने लगे। बात इतने पर ही नही रुकी बल्कि दोनों पक्षो ने हंगामे के बीच एक दूसरे के घरों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिये। घटना इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में स्थित नैनोद मल्टी की बताई जा रही है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लोग भगदड़ मचाकर एक दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे है। बात बढ़ने के बाद जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने 8 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। गांधी नगर थाना प्रभारी संजय सिंह बैस ने बताया कि नैनोद मल्टी में दो पक्षो में विवाद हुआ है जिसमे एक पक्ष में विकास, गणेश, ईश्वर, रामदास और दीपक है वही दूसरे पक्ष में संदीप, विठ्ठल और गोलू है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि दोनों पक्षो में मूल रूप से पानी भरने की बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमे ये बात सामने आई कि ईश्वर नामक युवक पानी का वितरण ठीक ढंग से नही करता है जिसके चलते विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version