इंदौर में एक बार फिर गृह निर्माण संस्था द्वारा धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक बार फिर गृह निर्माण संस्था द्वारा धोखाधड़ी करने और सैकड़ों लोगों के साथ जालसाजी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लोगों ने सड़क पर उतर कर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए चक्का जाम का प्रयास किया।

दरअसल इंदौर में गांधी नगर गृह निर्माण संस्था के कर्ताधर्ताओ पर जालसाजी करके लोगों को लाखों की चपत लगाने का आरोप लगाया जा रहा है। आज गृह निर्माण संस्था द्वारा धोखाधड़ी के शिकार बने कई लोग सड़क पर उतरे और एयरपोर्ट के नजदीक चक्का जाम का प्रयास किया। पीड़ितों का आरोप है कि गांधीनगर गृह निर्माण संस्था के जिम्मेदारों ने एक ही प्लॉट कई लोगों को बेचकर सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। इस मामले में शिकायत के बावजूद अब तक लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। ऐसे में लोगों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चक्का जाम का प्रयास किया। पीड़ित लोगों ने गांधीनगर थाने पर ज्ञापन देकर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की।

Exit mobile version