इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय उन खास चिड़िया घरों की श्रेणी में शामिल होने जा रहा है जहां विश्व के प्रसिद्ध वन्य प्राणी देखे जा सकेंगे। जल्द ही इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय को एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दो साउथ अफ्रीका में पाए जाने वाले दुर्लभ झेब्रा मिलने वाले हैं।आपको बता दे कि अभी तक मध्यप्रदेश के किसी भी प्राणीसंग्रलय में जेब्रा नहीं है।
वीओ-
विश्व भर में पाई जाने वाली वन्य प्राणियों की दुर्लभ प्रजाति को आपने अभी तक डिस्कवरी चेंनल पर या अन्य सोश्यल साइड्स के माध्यम से देखा होगा लेकिन मध्यप्रदेश के लोगों के आकर्षण का केन्द्र इंदौर का कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय यानि चिड़िया घर अब विश्व व्यापी प्राणियों के संग्रहालय में शामिल होने जा रहा है। दरअसल कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंदौर चिड़िया घर से एक शेर और एक भेड़िये के बदले में दो अफ्रीकन झेब्रा मिलने वाले हैं। ज़ू प्रभारी ने बताया कि जेब्रा बहुत ही दुर्लभ प्रजाति में किस श्रेणी में आता है इसके ब्लैक और वाइट पट्टियां शरीर पर होती है जो कि अनायास ही सबका मन अपनी और आकर्षित करता है साथ ही इस एनिमल से छोटे बच्चों को भी सीखने और समझने के बारे में जानकारी मिलेगी,,,, इंदौर से कुछ प्राणियों को एक्सचेंज के तहत मुंबई झू भेजा जाएगा और वहां से अफ्रीकन झेब्रा इंदौर भेजे जाएंगे जिसकी फर्स्ट स्टेज की प्रक्रिया इंदौर प्राणी संग्रहालय द्वारा पूरी की जा चुकी है, क्योंकि फिलहाल साउथ अफ्रीका से कंसाइनमेंट आना बाकी है जो जेब्रा हम प्रोग्राम एक्सचेंज में लाने जा रहे हैं जिसका एक पेयर गुजरात के शक्कर बाग के प्राणी संग्रहालय में जाएगा और दूसरा पेयर इंदौर के प्राणी संग्रहालय में आएगा, साथ ही जो प्रभारी ने बताया कि एनिमल प्रोग्राम एक्सचेंज के तहत कुछ और एनिमल भी इंदौर जू को मिलने वाले हैं, चूँकि जेब्रा एक दुर्लभ श्रेणी मैं आता है जिसके लिए सेंटर अथॉरिटी को भी इंदौर प्राणी संग्रहालय द्वारा प्रपोजल भेजा जाएगा। साथ ही इस दुर्लभ प्रजाति के जेब्रा के जू में रखने के लिए मास्टर प्लान के साथ-साथ एरिया भी तय करेंगे जू प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 6 माह का समय लग सकता है। वहीं छह व्हाइट टाइगर भी लाने की तैयारी की जा रही है।
इंदौर से जितेंद्र चौहान की रिपोर्ट
बाईट- डॉक्टर उत्तम यादव, जू प्रभारी इंदौर
