इंदौर पुलिस की अनूठी कार्यवाही -लाकडाउन का उलंघन करने वालो से ग्वालटोली पुलिस ने करवाई ड्यूटी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

13 अप्रैल 2020

स्वच्छता में तीन बार हैट्रिक मारने वाले इंदौर शहर के लोग स्वच्छ ता में तो जागरूकता दिखा गए लेकिन आज कोरोना की जंग में कई लोग सड़कों पर घूम कर शहर को खतरे में डालने में लगे हैं आईजी के निर्देश के बाद ग्वालटोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है इंदौर की छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह नागर ने बताया कि आईजी के निर्देश के बाद आज अनावश्यक घूम रहे दो लोगों से मधुमिलन चौराहे पर ड्यूटी करवाई तो उन्होंने काम करने के बाद शहरवासियों से माफी मांगी और कहा कि हमें माफ कीजिए समझ में आया है कि पुलिस का कार्य कैसा होता है और बाहर घूमने का क्या नतीजा हो सकता है। थाना प्रभारी ने बताया कि मधुमिलन चौराहे पर आज शक्ति से कार्य हुआ जहां कई लोगों को अलग-अलग कारणों के चलते समझाइश देकर छोड़ा गया। छोटी ग्वालटोली के थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।

कोई आपको बताना चाहेंगे कि इसी तरह शहर के पूर्वी क्षेत्र में बाणगंगा थाना क्षेत्र में भी कई लोगों पर पुलिस ने कार्यवाही की है जो कर्फ्यू का उल्लंघन कर सड़क पर घूमते पाए गए

Exit mobile version