इंदौर, द्वारकापुरी इलाके के गली नंबर 5 में पिछले दो महीनों से पीने के पानी की समस्या आ रही है

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर 27 अप्रैल 2020

इंदौर, द्वारकापुरी इलाके के गली नंबर 5 में पिछले दो महीनों से पीने के पानी की समस्या आ रही है,,,जिसके चलते यहां के रहवासी कई बार शिकायत कर चुके है,,ओर हाई कोर्ट में भी अपील कर चुके है,परंतु इसका कोई समाधान नही मिला है, टैंकर भी नहीं आते है,इसके चलते रहवासी जल संकट से जूझ रहे हैं, वही एक ओर जहां इंदौर कोरो ना महामारी से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर इंदौर के कई इलाकों में पानी की किल्लत से लोग भारी परेशान हैं।। ऐसा ही एक मामला द्वारकापुरी कॉलोनी का है जहां लोग पिछले 2 महीने से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीद्वारकापुरी कॉलोनी गली नंबर 5 वार्ड नंबर 14 के लोगो ने कई बार इसकी शिकायत 311 एप पर कर चुके है।। साथ ही हाईकोर्ट में नोटिस तक पहुंचा चुके हैं और इसके साथ ही नगर निगम में भी इसकी सूचना दी लेकिन आज तक यहां के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।। रहवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही पानी की किल्लत से छुटकारा नहीं दिलाया गया तो आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे

Exit mobile version