गूगल ने प्ले स्टोर से ऐसी 11 ऐप्स को डिलीट कर दिया है, जिनमें खतरनाक वायरस पाया गया.
रिसर्चर्स ने बताया कि गूगल ने खतरे वाली 11 ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है और कहा कि जिन एंड्रॉयड यूज़र्स के फोन में ये पहले से इंस्टॉल है वह इन्हें फौरन डिलीट कर दें.
बताया गया कि हैकर्स ने पुराने तरीके को अपनाकर गूगल प्ले प्रोटेक्शंस को पास कर लिया था. ये जोकर मैलवेयर गूगल प्ले स्टोर की 11 ऐप्स में पाया गया है. चेक पॉइंट ने बताया कि गूगल ने इन ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है और कहा कि जिन एंड्रॉयड यूज़र्स के फोन में ये पहले से इंस्टॉल है वह इन्हें फौरन डिलीट कर दें. रिपोर्ट में इन ऐप्स की लिस्ट भी दी गई है, जिसे चेक कर के आप इन ऐप्स को फोन के हटा दें…
>>com.imagecompress.android>>com.contact.withme.texts
>>com.hmvoice.friendsms
>>com.relax.relaxation.androidsms
>>com.cheery.message.sendsms (दो अलग-अलग रूप)
>>com.peason.lovinglovemessage
>>com.file.recovefiles
>>com.LPlocker.lockapps
>>com.remindme.alram
>>com.training.memorygame
चेक पॉइंट ने कहा कि Google Play की सिक्योरिटी फीचर्स के बावजूद जोकर मैलवेयर का पता लगाना अभी भी बहुत मुश्किल है, और हैकर्स बहुत आसान तरीके से इन्हें प्ले स्टोर में वापस ला सकते हैं.
पहले भी पाया गया है ये मैलवेयर
इस साल की शुरुआत में Google ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें उसने कहा कि उसने प्ले स्टोर से 1,700 मैलिशियस ‘ब्रेड’ ऐप्स का पता लगाया और हटा दिया. ये ब्रेड ऐप्स जोकर मैलवेयर वाले हैं. Google ने कहा था कि यूज़र्स के डाउनलोड करने से पहले ही इन ऐप्स को हटा दिया गया था.
