आज उद्यान कर्मचारियों को दो मुंह का सांप दिखाई दिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर मध्यप्रदेश 27 अप्रैल 2020

इंदौर के जोन क्रमांक 19 से लगे हुए स्कीम नंबर 140 में खाली प्लॉट में आज उद्यान कर्मचारियों को दो मुंह का सांप दिखाई दिया जिसकी सूचना जोनल अधिकारी को दी गई जोनल अधिकारी देवलासे जी के निर्देश पर दो मुंह सांप को पकड़कर चिड़ियाघर भेजा गया ।आपको बता दें कि इस दो मुंहे सांप की बाजार में लाखों की कीमत बताई जा रही है इस सांप से कई प्रकार की दवाई में उपयोग किया जाता है,,,, आज सुबह स्कीम नंबर 140 में खाली प्लाट में उद्यान कर्मचारी द्वारा दो मुंह सांप दिखाई दिया तुरंत ही इसकी झोनल अधिकारी देवलासे जी को सूचित किया गया और उनके निर्देश पर दो मुंह सांप को पकड़कर चिड़ियाघर के सुपुर्द किया गया। उद्यान कर्मचारी पंकज दुबे द्वारा इस दो मुंहे सांप को पकड़ा गया श्री दुबे ने बताया कि लगभग 8:30 बजे सुबह हमारे कर्मचारियों ने इसकी जानकारी दी,,, इस सांप की लंबाई ढाई से 3 फीट बताई जा रही है जिसकी बाजार में लाखों की कीमत होती है जिसके कारण इस दो मुंहे सांप की तस्करी भी दवाई के उपयोग के लिए किया जाता है ।

Exit mobile version